रानीगंज स्थित यदुनंदन-पवित्री डिग्री कॉलेज (वाईएनपी कॉलेज) ने पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आईएसओ 14001 प्रमाणन प्राप्त किया है। क्यूआरओ की टीम द्वारा किए गए ग्रीन ऑडिट के बाद कॉलेज को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मानकों पर खरा पाया गया।