Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बानमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी देशी शराब जब्त। मुरैना: बानमोर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पमाया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 30 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को भी जब्त कर लिया। जप्त की गई शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Morena Nagar, Morena | Aug 4, 2026

MORE NEWS

जैन मंदिर में भगवान सुब्रतनाथ का 3.5 लाख का चांदी का मुकुट चोरी, CCTV में कैद वारदात

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 सुब्रतनाथ महाराज का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

#मुरैना #morena #जैन #मंदिर #चोर #पुलिस

जैन मंदिर में भगवान सुब्रतनाथ का 3.5 लाख का चांदी का मुकुट चोरी, CCTV में कैद वारदात मुरैना के बड़े जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 सुब्रतनाथ महाराज का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का चांदी का मुकुट चोरी हो गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। #मुरैना #morena #जैन #मंदिर #चोर #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 4, 2026

ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए का आतंक, चरवाहे समेत मवेशियों पर हमला, वन विभाग ने की पुष्टि

मुरैना के ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए की हलचल से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात एक चरवाहे और उसके मवेशियों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें चरवाहा घायल हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों की जांच के बाद हमलावर के तेंदुआ होने की पुष्टि की। विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से रात के समय मंदिर परिसर और आसपास के जंगल में अकेले नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
#मुरैना #पहाड़गढ़ #morena #तेंदुआ

ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए का आतंक, चरवाहे समेत मवेशियों पर हमला, वन विभाग ने की पुष्टि मुरैना के ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए की हलचल से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात एक चरवाहे और उसके मवेशियों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें चरवाहा घायल हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों की जांच के बाद हमलावर के तेंदुआ होने की पुष्टि की। विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से रात के समय मंदिर परिसर और आसपास के जंगल में अकेले नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की। #मुरैना #पहाड़गढ़ #morena #तेंदुआ

Morena Nagar, Morena | Aug 4, 2026

मुरैना पुलिस का रेत माफियाओं पर प्रहार, चंबल तक जाने वाले अवैध रास्ते जेसीबी से खुदवाकर किए बंद

मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुरैना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंबल नदी तक पहुंचने वाले कई अवैध रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कर दिया।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना सरायछौला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बाबा देवपुरी मंदिर के आसपास तथा ग्राम हेतमपुर क्षेत्र से चंबल नदी की ओर जाने वाले प्रमुख कच्चे और वैकल्पिक मार्गों का सर्वे किया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से इन मार्गों के बीच गहरे गड्ढे खुदवाकर उन्हें पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार इन रास्तों का उपयोग अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहन करते थे। 
मार्ग बंद होने से रेत माफियाओं की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगेगी और अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। मुरैना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य अवैध मार्गों को भी चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना पुलिस का रेत माफियाओं पर प्रहार, चंबल तक जाने वाले अवैध रास्ते जेसीबी से खुदवाकर किए बंद मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुरैना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंबल नदी तक पहुंचने वाले कई अवैध रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर बंद कर दिया। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना सरायछौला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बाबा देवपुरी मंदिर के आसपास तथा ग्राम हेतमपुर क्षेत्र से चंबल नदी की ओर जाने वाले प्रमुख कच्चे और वैकल्पिक मार्गों का सर्वे किया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से इन मार्गों के बीच गहरे गड्ढे खुदवाकर उन्हें पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इन रास्तों का उपयोग अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और अन्य भारी वाहन करते थे। मार्ग बंद होने से रेत माफियाओं की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगेगी और अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासन को होने वाले राजस्व नुकसान को रोकना है। मुरैना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य अवैध मार्गों को भी चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 4, 2026