जैन मंदिर में भगवान सुब्रतनाथ के सिर पर लगा चांदी का डेढ़ किलो वजनी छत्र उतार लें गया चोर👇
घटना सोमवार को शाम की है। चोर, मंदिर में आते, चोरी करते और फिर छत्र को थैले में रखकर बाहर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया गया है कि भगवान सुब्रतनाथ की मूर्ति मंदिर की पहली मंजिल पर है। चोरी के बाद जैन समाज में आक्रोश है। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी और आवेदन देकर चोर की गिरफ्तारी की मांग की है। सीएसपी दीपाली चन्द्रोरिया के अनुसार कोतवाली पुलिस इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है जल्द चोर गिरफ्तार किया जाएगा।