ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए का आतंक, चरवाहे समेत मवेशियों पर हमला, वन विभाग ने की पुष्टि
मुरैना के ईश्वरा महादेव मंदिर के पास तेंदुए की हलचल से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात एक चरवाहे और उसके मवेशियों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें चरवाहा घायल हो गया। बुधवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों की जांच के बाद हमलावर के तेंदुआ होने की पुष्टि की। विभाग ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से रात के समय मंदिर परिसर और आसपास के जंगल में अकेले नहीं जाने तथा सतर्क रहने की अपील की।
#मुरैना #पहाड़गढ़ #morena #तेंदुआ