हल्द्वानी नगर निगम ने करीब 10 वर्षों बाद अपनी 1240 दुकानों के किराए में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि लंबे समय से किराया संशोधन का प्रस्ताव लंबित था, जिस पर व्यापारियों के साथ कई दौर की चर्चा के बाद सर्वसम्मति बनी। नगर निगम का अनुमान है कि किराया बढ़ने के बाद दुकानों से होने वाली वार्षिक आय बढ़कर करीब ढाई करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। निगम का कहना है कि अतिरिक्त राजस्व का उपयोग शहर में सफाई, सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों को गति देने के लिए किया जाएगा। मेयर ने कहा कि यह निर्णय व्यापारियों पर थोपा नहीं गया, बल्कि आपसी सहमति और तालमेल के साथ लिया गया है।
#Haldwani #NagarNigam #Mayor #GajrajSinghBisht #BusinessNews #ShopRent #MunicipalCorporation #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #CityDevelopment #LocalNews #HaldwaniExpressNews #NewsReel #Reels #IndiaNews #ViralNews #HaldwaniCity
Haldwani, Nainital | Jul 28, 2026