हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर उन मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पते, उम्र या अन्य विवरणों में विसंगतियां दर्ज हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जमा करने होंगे। सत्यापन के बाद संबंधित त्रुटियों को मतदाता सूची में संशोधित किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि नोटिस मिलने पर समय सीमा के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने में सहयोग करें।
#Haldwani #VoterList #SIR #Election #ElectionCommission #BLO #VoterVerification #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ElectionUpdate #Democracy #HaldwaniExpressNews #NewsReel #IndiaNews #ViralNews #Reels