रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश के दौरान बगवाड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गुरबाज उर्फ मानु पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। इसके बाद 28 जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कराने ले जाते समय पुलिस के अनुसार दो आरोपियों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दोबारा सुरक्षित हिरासत में ले लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #GangRapeCase #PoliceEncounter #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandPolice #Uttarakhand #LawAndOrder #HindiNews #LatestNews #Justice #CrimeUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReel #IndiaNews #ViralNews #Reels #PoliceUpdate