स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद पुलिस ने अवैध शराब के दो ठिकानों पर की छापेमारी, शराब का व्यापार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्लिमनाबाद पुलिस लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है इसी क्रम मे अवैध शराब के व्यापार में लिप्त दो आरोपियों के ठिकानों पर स्लिमनाबाद पुलिस ने रेड कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपियों को रंगे हाथों शराब सहित दबोच लिया जिनके विरूद्ध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया