नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में कांग्रेस ने रीवा सांसद के विरोध में उनके बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया
शुक्रवार को रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया।