घाटोल: कुवानिया गांव में धोखे में रखकर जमीन हड़पने के मामले में केस दर्ज
घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुवानिया गांव में धोखे से जमीन हड़पने का मामला सामने आया हे। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी कालिया पिता प्रताप निवासी कुआनिया घाटोल थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी गांव की जवरी पत्नी मसरू सहित 6जनों मिलकर प्रार्थी की जमीन को धोखे से अपने नाम करवा लेने आरोप लगाते हुवे रिपोर्ट दी हे।