फाइव स्टार होटल सयाजी के किचन में चूहे-कॉकरोच!
इंदौर के फाइव स्टार होटल सयाजी के किचन की तस्वीरों ने सफाई और फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किचन में चूहे, कॉकरोच, फंगस लगी जगहें और वेज-नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ स्टोर किए जाने के दावे सामने आए हैं। जिस होटल से लोग बेहतर साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता की उम्मीद करते हैं, वहां ऐसे हालात सामने आना चिंता बढ़ाता है।
क्या आपके हिसाब से फाइव स्टार होटल के किचन में ऐसी लापरवाही स्वीकार्य है?
#Indore #SayajiHotel #IndoreNews #FoodSafety #FoodHygiene #ViralNews #HotelKitchen #BreakingNews #MadhyaPradesh