बीकानेर के बाबूलाल पुल के नीचे 8-9 महीने से बह रहा नाले का पानी, टूटी सड़क से गुजर रहे हजारों लोग ~
बीकानेर में बाबूलाल पुल के नीचे लालगढ़ कोटगेट से जोड़ने वाली सड़क पर लंबे समय से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 8-9 महीनों से हालात ऐसे ही बने हुए हैं और सड़क भी जगह-जगह टूट चुकी है।
रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। मंडल अस्पताल, मंदिर और मस्जिद जाने वाले लोगों को भी गंदे पानी और बदहाल सड़क के बीच से निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। चुनाव खत्म हो चुके हैं और नए महापौर, उपमहापौर व पार्षद भी आ चुके हैं, ऐसे में अब स्थानीय लोग सड़क और नाले की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
#Bikaner #BikanerNews #BikanerCity #RajasthanNews #बीकानेरनगरनिगम