हरिद्वार: भ्रष्टाचार के आरोप में बहादराबाद स्थित परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर ऑटो रिक्शा चालकों ने किया हंगामा
बहादराबाद में परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को ऑटो रिक्शा चालकों ने जमकर कर हंगामा काटा। ऑटो रिक्शा चालकों का आरोप है कि बेवजह ऑटो चालकों को परेशान करते हुए उनकी ऑटो रिक्शा की फिटनेस रिजेक्ट की जा रही है और कई कई बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। यही नहीं फिटनेस सेंटर में वाहनों को पास करने के पैसे मांगे जा रहे हैं।