हरिद्वार: फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे दो युवकों पर अलीपुर गांव के पास गुलदार ने किया हमला, दोनों युवक हुए घायल
फैक्ट्री में ड्यूटी जा रहे दो युवकों पर अलीपुर गांव के पास एक गुलदार ने हमला कर दिया। देर रात किए गए इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों युवकों के पैर पर गुलदार ने पंजे से घाव कर दिया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। सोशल मीडिया युवकों यह वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवकों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार उन्हें घायल कर खेतों में भाग गया।