हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट में फरार चल रही एक महिला वारंटी को किया गिरफ्तार
आबकारी एक्ट में फरार चल रही महिला वारंटी रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी है। महिला वारंटी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया है। वारंटी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रौशनाबाद स्थित जेल भेज दिया गया है।