जगदलपुर: दुर्गा चौक सहित नगर के अन्य स्थानों से बाइक चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को किया गया निरुद्ध
शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रार्थी श्रेयांश असरानी निवासी मॉ दुर्गा चौक जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 फरवरी के शाम को मोटर साइकिल को दुर्गा चौक के सामने खडा किया था परन्तु अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया गया।मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है।