जगदलपुर: बस्तर में इंद्रावती नदी के समय से पहले सूखने से किसानों को भारी नुकसान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर ब्लॉक के किसान पहुंचकर कमिश्नर व कलेक्टर को ज्ञापन सौपा कर अवगत कराया गया। इंद्रावती नदी के जलस्तर में भारी गिरावट आने के कारण बस्तर विकासखंड के कई गांव में सिंचाई संकट गहरा गया है। भोंड, लामकेर,करमरी, आड़ावाल,चोकर भाटपाल, पूंजीगुडा,नदी किनारे बसे अनेक गांवों के किसानो को फसलों की सिंचाई के लिए जरूरी पानी नहीं मिल पा रहा है।