जगदलपुर: भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्यों की बैठक, 10 जिला पंचायत सदस्य सीएम से भेंट के लिए रवाना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुये भाजपा समर्थित दस जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के द्वारा आहूत की गयी। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी विशेष रूप से उपस्थित थे। जिले के 15 जिला पंचायत सदस्यों में भाजपा समर्थित