जगदलपुर: आड़ावाल रेलवे फाटक के पास ब्रेकर से उछलकर गिरा स्कूटी सवार, घटनास्थल पर हुई मौत
शहर सीमा से सटे आड़ावाल रेलवे फाटक के पास रेलवे ब्रेकर जंप करने से गिरकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार स्कूटी चालक पवन दास ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ब्रेकर में जंप कर गया और उछल कर दूर जा गिरा ।जिससे उसके सिर सहित अन्य हिस्सों में गंभीर चोट और इसके बाद उसकी मौत हो गई।