जगदलपुर: श्री लिंगेश्वर महादेव मंदिर में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया
रामपाल श्री लिंगेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार रामपाल के लिंगेश्वर महादेव मंदिर में 6 जोड़ों का स्थानीय रीति रिवाज से सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल लुंकड ने बताया कि सामूहिक विवाह की संपूर्ण व्यवस्था श्री लिंगेश्वर महादेव मंदिर रामपाल के द्वारा की गई थी ।