मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: CM समेत कई मंत्री और दिग्गज नेता बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। सूची में मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा जारी इस सूची को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए सदस्यों के चयन में अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।