छतरपुर जुआं और शराब किस तरह घरो को उजाड रहे है यह छतरपुर के कितपुरा गांव मे देखने को मिला जहां जुआं मे रूपये हारकर शराब पीकर आये पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया,कितपुरा निवासी महिला के परिजनो ने आरोप लगाया है कि पति रोज जुआ खेलकर और शराब पीकर आता है,जिसका विरोध उसकी मां ने किया तो रात के अंधेरे मे शराब मे धुत्त पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दाया ,पति रात मे जुये मे रूपये हार गया था और हार की वजह से उसने जमकर शराब पी और फिर शराब के नशे मे घर आकर अपनी पत्नी से रूपये की मांग की जब पत्नी ने उससे रूपये नही दिये तो पति की इस हरकत का पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उससे लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी और फिर लोहे की राड़ सिर पर मारकर फरार हो गया ,पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज कर लिया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर