*स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा की अलख जगाई*
*कोहिनूर सेवा समिति ने कच्ची बस्ती के 100 बच्चों को बांटी किट*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति/कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में 13 जुलाई को एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में लगभग सौ बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास "रोनी राज" थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री पूजा साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में छीतर मल गेंगट ने कहा कि समाज सेवा उनका परम लक्ष्य है। जहां कहीं भी अभावग्रस्त, विकलांग या रोगग्रस्त मिलते हैं, उनकी सेवा के लिए हृदय में तड़प उठती है। वाल्मीकि समाज में 13 क्रिकेट क्लब चल रहे हैं जिनमें क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध कराकर 200 बच्चों को लाभान्वित किया । सर्दी में कंबल-स्वेटर चंपल , सैंडल वितरण, शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी वितरण और कच्ची बस्तियों-झुग्गियों में जरूरतमंदों की स्कूल फीस व खाद्य सामग्री देना उनका संकल्प है।
राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज की "अ से अनार" और "A for Apple" पर आधारित डायलॉग नुमा कविता ने खूब तालियां बटोरीं। बालकों में नई उमंग जागी। कवयित्री पूजा साल्वी की बेटी पर आधारित रचना _"कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है"_ को खूब सराहा गया। हास्य कवि जय प्रकाश "जय" की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया।
राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी, राजेश पाटनी, संपत गावरी महावीर गेंगट ने भी विचार व्यक्त किए।
श्याम लाल गारू, संपत गावरी, राकेश कुमार SI, कुणाल गोरण, जगदीश गोरण, महादेव सरपटा, महावीर गेंगट, शुभम चन्नाल, पुरण आदिवाल, सुनील कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नेहा गेंगट, सोनू खोकर सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।
अंत में श्याम बी गारू ने सभी का आभार प्रकट किया।