Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा की अलख जगाई* *कोहिनूर सेवा समिति ने कच्ची बस्ती के 100 बच्चों को बांटी किट* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति/कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में 13 जुलाई को एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में लगभग सौ बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास "रोनी राज" थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री पूजा साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में छीतर मल गेंगट ने कहा कि समाज सेवा उनका परम लक्ष्य है। जहां कहीं भी अभावग्रस्त, विकलांग या रोगग्रस्त मिलते हैं, उनकी सेवा के लिए हृदय में तड़प उठती है। वाल्मीकि समाज में 13 क्रिकेट क्लब चल रहे हैं जिनमें क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध कराकर 200 बच्चों को लाभान्वित किया । सर्दी में कंबल-स्वेटर चंपल , सैंडल वितरण, शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी वितरण और कच्ची बस्तियों-झुग्गियों में जरूरतमंदों की स्कूल फीस व खाद्य सामग्री देना उनका संकल्प है। राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज की "अ से अनार" और "A for Apple" पर आधारित डायलॉग नुमा कविता ने खूब तालियां बटोरीं। बालकों में नई उमंग जागी। कवयित्री पूजा साल्वी की बेटी पर आधारित रचना _"कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है"_ को खूब सराहा गया। हास्य कवि जय प्रकाश "जय" की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी, राजेश पाटनी, संपत गावरी महावीर गेंगट ने भी विचार व्यक्त किए। श्याम लाल गारू, संपत गावरी, राकेश कुमार SI, कुणाल गोरण, जगदीश गोरण, महादेव सरपटा, महावीर गेंगट, शुभम चन्नाल, पुरण आदिवाल, सुनील कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नेहा गेंगट, सोनू खोकर सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। अंत में श्याम बी गारू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

MORE NEWS

भीलवाड़ा पूर्व पार्षद सरहद पार बैठकर चला रहा था गैंग, दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भीलवाड़ा में महिला से जबरन वसूले थे चेक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा/ टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में सात समंदर पार दुबई से संचालित हो रहे खौफनाक संगठित अपराध का भीलवाड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित एक्शन ने सरहद पार बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चलाने वाले भीलवाड़ा के एक शातिर और भगोड़ा अपराधी पूर्व पार्षद फजले रउफ शेख उर्फ लुत्फी के गिरोह के एक गुर्गे योगेश मूंदडा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी मामले में दूसरे की तलाश जारी है। सरगना लुत्फी के दुबई में एक मामले में गिरफ्तारी होने पर जिला पुलिस अब प्रत्यर्पण संधि के आधार पर उसे भीलवाड़ा लाने की तैयारी में जुट गई है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने तत्काल कमान संभाली और एएसपी पारस मल जैन और डीएसपी नेमीचंद के मार्गदर्शन में सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई की विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज होने के महज 9 घंटे के भीतर इस संगठित गिरोह के एक सक्रिय सदस्य योगेश को दबोच लिया जबकि दूसरे आरोपी राजा उर्फ राजू पठान की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पत्नी को डराकर वसूले 40 लाख के चेक:
वारदात की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को हुई, जब दुबई में लुत्फी और उसकी गैंग ने भीलवाड़ा के मुकेश टेलर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और करीब पौन दो लाख एमिरेट्स एनबीडी दिरहम के चार चेक ऐंठ लिए। इसके बाद खौफ का यह खेल भीलवाड़ा पहुंचा जहां लुत्फी के इशारे पर आधी रात को उसके गुर्गों ने पीड़ित के पथिक नगर स्थित मकान पर धावा बोलकर उसकी पत्नी से 40 लाख रुपए के चेक जबरन वसूल लिए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार रात लुत्फी के गुर्गे भीलवाड़ा के ही न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी योगेश मूंदड़ा (50 ) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्नोई ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया।
दुबई से चला रहा था सट्टा और अवैध ब्याज का साम्राज्य:
वांछित और 10 हजार रुपए का इनामी अपराधी लुत्फी, जिसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी है, ने दुबई को अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। वहां से सट्टा, अवैध ब्याज और रंगदारी का काला साम्राज्य चला रहा था और अपनी काली कमाई से भीलवाड़ा में अवैध संपत्तियां खड़ी कर रहा था। जिस पर अब पुलिस ने प्रहार करना शुरू कर दिया है। साइबर और इकोनॉमिक फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी संपत्तियों को फ्रीज और अटैच करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच, सीबीआई और गृह मंत्रालय का रहेगा शिकंजा:
सूत्रों के मुताबिक दुबई पुलिस ने लुत्फी को एक अन्य मामले में दबोच लिया है। चूंकि भारत और दुबई के बीच प्रत्यर्पण संधि है इसलिए भीलवाड़ा में दर्ज गंभीर मुकदमों के आधार पर राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच, सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से इस भगोड़े को जल्द से जल्द भारत लाने की कवायद तेज हो गई है।

भीलवाड़ा पूर्व पार्षद सरहद पार बैठकर चला रहा था गैंग, दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, भीलवाड़ा में महिला से जबरन वसूले थे चेक शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा/ टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में सात समंदर पार दुबई से संचालित हो रहे खौफनाक संगठित अपराध का भीलवाड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित एक्शन ने सरहद पार बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चलाने वाले भीलवाड़ा के एक शातिर और भगोड़ा अपराधी पूर्व पार्षद फजले रउफ शेख उर्फ लुत्फी के गिरोह के एक गुर्गे योगेश मूंदडा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसी मामले में दूसरे की तलाश जारी है। सरगना लुत्फी के दुबई में एक मामले में गिरफ्तारी होने पर जिला पुलिस अब प्रत्यर्पण संधि के आधार पर उसे भीलवाड़ा लाने की तैयारी में जुट गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने तत्काल कमान संभाली और एएसपी पारस मल जैन और डीएसपी नेमीचंद के मार्गदर्शन में सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई की विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज होने के महज 9 घंटे के भीतर इस संगठित गिरोह के एक सक्रिय सदस्य योगेश को दबोच लिया जबकि दूसरे आरोपी राजा उर्फ राजू पठान की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पत्नी को डराकर वसूले 40 लाख के चेक: वारदात की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को हुई, जब दुबई में लुत्फी और उसकी गैंग ने भीलवाड़ा के मुकेश टेलर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और करीब पौन दो लाख एमिरेट्स एनबीडी दिरहम के चार चेक ऐंठ लिए। इसके बाद खौफ का यह खेल भीलवाड़ा पहुंचा जहां लुत्फी के इशारे पर आधी रात को उसके गुर्गों ने पीड़ित के पथिक नगर स्थित मकान पर धावा बोलकर उसकी पत्नी से 40 लाख रुपए के चेक जबरन वसूल लिए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार रात लुत्फी के गुर्गे भीलवाड़ा के ही न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर निवासी योगेश मूंदड़ा (50 ) को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्नोई ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। दुबई से चला रहा था सट्टा और अवैध ब्याज का साम्राज्य: वांछित और 10 हजार रुपए का इनामी अपराधी लुत्फी, जिसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी है, ने दुबई को अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। वहां से सट्टा, अवैध ब्याज और रंगदारी का काला साम्राज्य चला रहा था और अपनी काली कमाई से भीलवाड़ा में अवैध संपत्तियां खड़ी कर रहा था। जिस पर अब पुलिस ने प्रहार करना शुरू कर दिया है। साइबर और इकोनॉमिक फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी संपत्तियों को फ्रीज और अटैच करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच, सीबीआई और गृह मंत्रालय का रहेगा शिकंजा: सूत्रों के मुताबिक दुबई पुलिस ने लुत्फी को एक अन्य मामले में दबोच लिया है। चूंकि भारत और दुबई के बीच प्रत्यर्पण संधि है इसलिए भीलवाड़ा में दर्ज गंभीर मुकदमों के आधार पर राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच, सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय से इस भगोड़े को जल्द से जल्द भारत लाने की कवायद तेज हो गई है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

*स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा की अलख जगाई*  
*कोहिनूर सेवा समिति ने कच्ची बस्ती के 100 बच्चों को बांटी किट*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति/कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में 13 जुलाई को एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में लगभग सौ बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास "रोनी राज" थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक  छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री पूजा साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में छीतर मल गेंगट ने कहा कि समाज सेवा उनका परम लक्ष्य है। जहां कहीं भी अभावग्रस्त, विकलांग या रोगग्रस्त मिलते हैं, उनकी सेवा के लिए हृदय में तड़प उठती है। वाल्मीकि समाज में 13 क्रिकेट क्लब चल रहे हैं जिनमें क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध कराकर 200 बच्चों को लाभान्वित किया । सर्दी में कंबल-स्वेटर चंपल , सैंडल वितरण, शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी वितरण और कच्ची बस्तियों-झुग्गियों में जरूरतमंदों की स्कूल फीस व खाद्य सामग्री देना उनका संकल्प है।

राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज की "अ से अनार" और "A for Apple" पर आधारित डायलॉग नुमा कविता ने खूब तालियां बटोरीं। बालकों में नई उमंग जागी। कवयित्री पूजा साल्वी की बेटी पर आधारित रचना _"कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है"_ को खूब सराहा गया। हास्य कवि जय प्रकाश "जय" की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया।

राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी, राजेश पाटनी, संपत गावरी महावीर गेंगट ने  भी विचार व्यक्त किए। 

श्याम लाल गारू, संपत गावरी, राकेश कुमार SI, कुणाल गोरण, जगदीश गोरण, महादेव सरपटा, महावीर गेंगट, शुभम चन्नाल, पुरण आदिवाल, सुनील कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नेहा गेंगट, सोनू खोकर सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।

अंत में श्याम बी गारू ने सभी का आभार प्रकट किया।

*स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा की अलख जगाई* *कोहिनूर सेवा समिति ने कच्ची बस्ती के 100 बच्चों को बांटी किट* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति/कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में 13 जुलाई को एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में लगभग सौ बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास "रोनी राज" थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री पूजा साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में छीतर मल गेंगट ने कहा कि समाज सेवा उनका परम लक्ष्य है। जहां कहीं भी अभावग्रस्त, विकलांग या रोगग्रस्त मिलते हैं, उनकी सेवा के लिए हृदय में तड़प उठती है। वाल्मीकि समाज में 13 क्रिकेट क्लब चल रहे हैं जिनमें क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध कराकर 200 बच्चों को लाभान्वित किया । सर्दी में कंबल-स्वेटर चंपल , सैंडल वितरण, शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी वितरण और कच्ची बस्तियों-झुग्गियों में जरूरतमंदों की स्कूल फीस व खाद्य सामग्री देना उनका संकल्प है। राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज की "अ से अनार" और "A for Apple" पर आधारित डायलॉग नुमा कविता ने खूब तालियां बटोरीं। बालकों में नई उमंग जागी। कवयित्री पूजा साल्वी की बेटी पर आधारित रचना _"कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है"_ को खूब सराहा गया। हास्य कवि जय प्रकाश "जय" की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी, राजेश पाटनी, संपत गावरी महावीर गेंगट ने भी विचार व्यक्त किए। श्याम लाल गारू, संपत गावरी, राकेश कुमार SI, कुणाल गोरण, जगदीश गोरण, महादेव सरपटा, महावीर गेंगट, शुभम चन्नाल, पुरण आदिवाल, सुनील कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नेहा गेंगट, सोनू खोकर सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। अंत में श्याम बी गारू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का भव्य आयोजन
’’इंदर राजा पानी दो, पानी दो गुड धानी दो’’ की थीम पर संदूक बने कैनवास, रंगों में झलकी वर्षा और समृद्धि की कामना

भीलवाड़ा - राजकुमार गोयल
                  स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का भव्य आयोजन हुआ ’’इंदर राजा पानी दो, पानी दो गुड़ धानी दो’’ की लोकभावना पर आधारित इस अनूठे आयोजन में कलाकारों ने पारंपरिक लकड़ी के संदूकों को कैनवास बनाकर देवराज इंद्र से अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना व्यक्त की।
                  संस्था सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक बाल, युवा एवं वरिष्ठ कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मधुबनी, गोंड, मिनिएचर, वर्ली सहित विभिन्न भारतीय एवं पारंपरिक चित्र शैलियों के सुंदर समन्वय से आकर्षक कलाकृतियों का सृजन किया, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें 10 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक की आयु के चित्रकारों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
                  कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ चित्रकार इकबाल हुसैन ने मॉडल को सामने बैठाकर लाइव पोर्ट्रेट डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसे कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने अत्यंत सराहा। इसके पश्चात युवा कलाकार कैलाश पलिया ने जलरंग चित्रकला का सजीव प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को जलरंग तकनीक की बारीकियों से परिचित कराया।
                  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जानकी लाल जी, हाथीभाटा आश्रम के महंत संत दास जी, ओएसडी रजनीश कुमार, लायन पवन पवार, लायन मधु , वरिष्ठ मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पवार, वरिष्ठ चित्रकार मंजू मिश्रा, डॉ. मनीष रंजन, कथक गुरु रमा पच्चीसिया, रिलायंस मॉल के अंकुश पटवा, मुकेश तथा वरिष्ठ चित्रकार इकबाल हुसैन ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
                  इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 25 कलाकारों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित कलाकारों में सुमित गुर्जर, अनुष्का पाराशर, डॉ. उमा वैष्णव, ज्योति पारीक, दृष्टि जैन, अंकित बेरवा, दिव्या सोनी, सुदर्शन स्वर्णकार, यशस्वी राठौर, भूमि जैन, ममता धनिष्ठा चपलोत, सिया कावड़िया, आभा नैनोटी, भूवी केसवानी, निशा कुमावत, बबलू रेगर, पायल पाटीदार, वेदिका शुक्ला, अनु प्रजापत, झलक रानी, फिरदौस बानो, आर्या माहेश्वरी एवं नीतू कुमावत सहित कुल 25 कलाकारों को सम्मानित किया गया।
                  कार्यक्रम का समापन कला, संस्कृति एवं लोक परंपरा के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कलाकारों एवं दर्शकों ने इस अनूठे आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की तथा इसे भीलवाड़ा की कला-संस्कृति के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।

अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का भव्य आयोजन ’’इंदर राजा पानी दो, पानी दो गुड धानी दो’’ की थीम पर संदूक बने कैनवास, रंगों में झलकी वर्षा और समृद्धि की कामना भीलवाड़ा - राजकुमार गोयल स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रंग मल्हार-2026 का भव्य आयोजन हुआ ’’इंदर राजा पानी दो, पानी दो गुड़ धानी दो’’ की लोकभावना पर आधारित इस अनूठे आयोजन में कलाकारों ने पारंपरिक लकड़ी के संदूकों को कैनवास बनाकर देवराज इंद्र से अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना व्यक्त की। संस्था सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक बाल, युवा एवं वरिष्ठ कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने मधुबनी, गोंड, मिनिएचर, वर्ली सहित विभिन्न भारतीय एवं पारंपरिक चित्र शैलियों के सुंदर समन्वय से आकर्षक कलाकृतियों का सृजन किया, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें 10 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक की आयु के चित्रकारों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। वरिष्ठ चित्रकार इकबाल हुसैन ने मॉडल को सामने बैठाकर लाइव पोर्ट्रेट डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसे कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने अत्यंत सराहा। इसके पश्चात युवा कलाकार कैलाश पलिया ने जलरंग चित्रकला का सजीव प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों को जलरंग तकनीक की बारीकियों से परिचित कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जानकी लाल जी, हाथीभाटा आश्रम के महंत संत दास जी, ओएसडी रजनीश कुमार, लायन पवन पवार, लायन मधु , वरिष्ठ मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पवार, वरिष्ठ चित्रकार मंजू मिश्रा, डॉ. मनीष रंजन, कथक गुरु रमा पच्चीसिया, रिलायंस मॉल के अंकुश पटवा, मुकेश तथा वरिष्ठ चित्रकार इकबाल हुसैन ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 25 कलाकारों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित कलाकारों में सुमित गुर्जर, अनुष्का पाराशर, डॉ. उमा वैष्णव, ज्योति पारीक, दृष्टि जैन, अंकित बेरवा, दिव्या सोनी, सुदर्शन स्वर्णकार, यशस्वी राठौर, भूमि जैन, ममता धनिष्ठा चपलोत, सिया कावड़िया, आभा नैनोटी, भूवी केसवानी, निशा कुमावत, बबलू रेगर, पायल पाटीदार, वेदिका शुक्ला, अनु प्रजापत, झलक रानी, फिरदौस बानो, आर्या माहेश्वरी एवं नीतू कुमावत सहित कुल 25 कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कला, संस्कृति एवं लोक परंपरा के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कलाकारों एवं दर्शकों ने इस अनूठे आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की तथा इसे भीलवाड़ा की कला-संस्कृति के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

कार्मिक हितों पर बड़ा फैसला: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदोन्नति में 2 वर्ष की अनुभव छूट और नए पदों के सृजन को दी मंजूरी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर राजकीय कार्मिकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव में दो वर्ष की छूट तथा नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। इस ऐतिहासिक निर्णय पर रविवार को सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। राज्य सरकार कार्मिकों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसी सोच के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य बॉक्स (हाइलाइट):
"जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी ही सुशासन की असली ताकत हैं।" — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

कार्मिक हितों पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदोन्नति में 2 वर्ष की अनुभव छूट और नए पदों के सृजन को दी मंजूरी शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर राजकीय कार्मिकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव में दो वर्ष की छूट तथा नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की। इस ऐतिहासिक निर्णय पर रविवार को सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। राज्य सरकार कार्मिकों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसी सोच के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगे। कार्यक्रम में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य बॉक्स (हाइलाइट): "जनसेवा में समर्पित अधिकारी एवं कर्मचारी ही सुशासन की असली ताकत हैं।" — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Bhilwara, Bhilwara | Jul 13, 2026

*स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा की अलख जगाई* *कोहिनूर सेवा समिति ने कच्ची बस्ती के 100 बच्चों को बांटी किट* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। कोहिनूर सेवा समिति/कोहिनूर ग्रुप इन राजस्थान के तत्वावधान में 13 जुलाई को एफसीआई रोड स्थित कच्ची बस्ती में लगभग सौ बालक-बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि रामनिवास "रोनी राज" थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक छीतर मल गेंगट ने की। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री पूजा साल्वी की सरस्वती वंदना से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में छीतर मल गेंगट ने कहा कि समाज सेवा उनका परम लक्ष्य है। जहां कहीं भी अभावग्रस्त, विकलांग या रोगग्रस्त मिलते हैं, उनकी सेवा के लिए हृदय में तड़प उठती है। वाल्मीकि समाज में 13 क्रिकेट क्लब चल रहे हैं जिनमें क्रिकेट की सामग्री उपलब्ध कराकर 200 बच्चों को लाभान्वित किया । सर्दी में कंबल-स्वेटर चंपल , सैंडल वितरण, शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी वितरण और कच्ची बस्तियों-झुग्गियों में जरूरतमंदों की स्कूल फीस व खाद्य सामग्री देना उनका संकल्प है। राष्ट्रीय कवि रामनिवास रोनी राज की "अ से अनार" और "A for Apple" पर आधारित डायलॉग नुमा कविता ने खूब तालियां बटोरीं। बालकों में नई उमंग जागी। कवयित्री पूजा साल्वी की बेटी पर आधारित रचना _"कल तक थी जो बेटी बहू बन बंदिश में आ जाती है"_ को खूब सराहा गया। हास्य कवि जय प्रकाश "जय" की रचनाओं ने श्रोताओं को गुदगुदाया। राजस्थान पुलिस के प्यार चंद सालवी, राजेश पाटनी, संपत गावरी महावीर गेंगट ने भी विचार व्यक्त किए। श्याम लाल गारू, संपत गावरी, राकेश कुमार SI, कुणाल गोरण, जगदीश गोरण, महादेव सरपटा, महावीर गेंगट, शुभम चन्नाल, पुरण आदिवाल, सुनील कुमार, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नेहा गेंगट, सोनू खोकर सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे। अंत में श्याम बी गारू ने सभी का आभार प्रकट किया। - Bhilwara News