अमरोहा: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना देहात पुलिस ने 6 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत की कार्रवाई
Amroha, Amroha | Mar 31, 2024 रविवार को अमरोहा पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को अमरोहा थाना देहात की पुलिस ने 6 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।