लालबर्रा: कीटनाशक के छिड़काव के दौरान अचेत होकर गिरे किसान की मौत, चिचगांव में मातम
लालबर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचगांव में कीटनाशक (निंदानाशक) की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय कृषक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिचगांव के वार्ड क्रमांक 10 निवासी बाबूलाल मर्सकोले (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामकिशन मर्सकोले, अपनी पत्नी के साथ खेत में धान बुआई (खार भरने) के कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। एक खार का काम पूरा क