अनूपगढ़: अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ
अनूपगढ़ की फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। आज बुधवार शाम 4 बजे तक कामरा धर्मशाला में इस शिविर के फॉलअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद डॉक्टर्स के द्वारा 52 मरीज के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उन्हें सावधानी बरतने के लिए निर्देश दिए।