अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में बरसात के पानी के कारण फसल हुई खराब
आज क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बरसात हुई है जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार नई धान मंडी में एफसीआई के द्वारा गेहूं व सरसों की खरीद की गई है। फसलों की खरीद के बाद फसल की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध नहीं होने के कारण नई धान मंडी में खुले में रखी हुई गेहूं व सरसों की फसल बरसात से खराब हो गई।