अनूपगढ़: अनूपगढ़ के प्रेम नगर सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश के बाद तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अनूपगढ़ क्षेत्र में बरसात के बाद फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए एडीएम के निर्देशों पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे तहसीलदार दिव्या सोनी, अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई,जेईएन मनफूल व अधिकारियों ने प्रेमनगर सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। तहसीलदार दिव्या सोनी ने बताया कि नगर पालिका को विशेष रूप से व्यवस्थाओं को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।