अनूपगढ़: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अनूपगढ़ क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित
भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अनूपगढ़ क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आगामी आदेशों तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। आज बुधवार सुबह 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में चल रही विभिन्न परीक्षाओं को भी आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।