अनूपगढ़: गांव 19 LM निवासी आरोपी को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस थाने में 28 मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर आरोपी रवि पुत्र डालूराम निवासी 19 एलएम को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से नाबालिग लड़की के गहने भी बरामद कर लिए हैं।