सूरजगढ़: मुस्तफापुर गांव से मानिकपुर थाना के पुलिस ने नशा सेवन मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मानिकपुर थाना के पुलिस ने मुस्तफापुर गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार अपराह्न 1 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुस्तफापुर गांव के रहने वाले शिवनारायण प्रसाद के पुत्र परशुराम कुमार को गिरफ्तार किया है. कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया.