मुज़फ्फरनगर: क्रांतिकारी शालू सैनी ने नई मंडी क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में 2 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
मुज़फ्फरनगर मे सोमवार को करीब 1 बजे क्रन्तिकारी शालू सैनी ने अलग-अलग क्षेत्र से मिले 2 लावारिस शवो का नई मंडी क्षेत्र स्तिथ श्मशान घाट मे अंतिम संस्कार किया। शालू सैनी का दावा है कि वो अब तक लगभग 5000 से अधिक लावारिस शवो का अंतिम संस्कार कर चुकी है। शालू सैनी के इस काम को देखते हुए प्रशासन भी उनकी मदद लेता है व लावारिश शव मिलने पर उन्हें जानकारी दी जाती है।