मुज़फ्फरनगर: खालापार में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती से मारपीट करने वाले 6 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
खालापार मे एक मुस्लिम युवती व हिंदू युवक के साथ धर्म के ठेकेदार बनकर मारपीट और दुर्व्यव्हार करने वाले 6 अभियुक्तों को रविवार करीब 8 बजे थाना खालापार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें मारपीट व दुर्व्यव्हार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। थाना खालापार पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।