मुज़फ्फरनगर: थाना तितावी क्षेत्र के लालूखेड़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई बाइक की जबरदस्त टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत
सड़क हादसे ने दो जिगरी दोस्तों की जिंदगी छीन ली। ये दर्दनाक हादसा तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा मार्ग पर लालूखेड़ी के पास शेरा पंजाब ढाबे के निकट हुआ। दोनों दोस्त मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभा यात्रा देखने के बाद अपने घर शामली लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक, शामली के आदर्श नगर कोतवाली इलाके के शांतिनगर निवासी 16-17 साल के दो हमनाम दोस्त तुषार थे।