मुज़फ्फरनगर: बच्चन सिंह कॉलोनी में पति की चौखट के बाहर बेटी के साथ धरने पर बैठी भूखी-प्यासी विवाहित, 2022 में की थी लव मैरिज
अनोखा मामला सामने आया है। विवाहिता सीपू सैनी अपनी डेढ़ साल की बेटी श्री भारद्वाज के साथ अपने पति के घर की चौखट पर धरना देकर बैठ गई है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचन सिंह कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा के घर के बाहर सीपू रविवार को अपनी जिद लेकर भूखी-प्यासी बैठी हुई है। उसका कहना है कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, वो यहां से हिलेगी नहीं।