बगोदर: मुम्बई से तिरला पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार में कोहराम
बगोदर थाना क्षेत्र तिरला के प्रवासी मजदूर महेश रविदास की मुम्बई में बिते दिनों मौत हो गया था,जिसका शव सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही स्वजनो की चित्कार से गांव का महौल गमगीन हो गया। सुचना मिलने पर बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, मुखिया सरिता साव मृतक के घर पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त किये और पीडित स्वजनो को ढाढस बंधाया।