जसवंतनगर: ग्राम धनुआ मोड से पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंशुल घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
पीपरीपुरा में राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशुल यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ग्राम धनुआ मोड़ के पास पुलिस टीम और अंशुल के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, अंशुल ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी सुखबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए।