⚡ जसवंतनगर में गुरुवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
📍 जसवंतनगर। 33 केवी सिरसा की नवनिर्मित बिजली लाइन के निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को क्षेत्र के पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी।
🕛 समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
🔌 प्रभावित फीडर:
▪️ जसवंतनगर टाउन
▪️ जसवंतनगर तहसील
▪️ सिरसा बीबामऊ
▪️ जुगौरा
▪️ बलरई
⚙️ उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नेशनल कंपनी द्वारा 33 केवी सिरसा लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। यह लाइन हरकूपुर गांव के पास 33 केवी जसवंतनगर ग्रामीण और नगर की बिजली लाइन को क्रॉस करेगी, जिसके चलते आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
🙏 बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
📍 जसवंतनगर, इटावा
#जसवंतनगर #बिजलीकटौती #इटावा #विद्युतविभाग #DPSChannel