पहले पूछी जाति, फिर SC/ST एक्ट लगाने की कही बात, राजस्व अधिकारी का वीडियो वायरल,,
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रसारित विवरण के अनुसार, अधिकारी पर पैमाइश के वक्त एक पक्ष से जाति पूछकर दूसरे पक्ष पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है
वीडियो में कथित बातचीत के दौरान अधिकारी दूसरे पक्ष के व्यक्ति को पासी जाति का बताते हुए उसे जाने देने तथा पांडेय पक्ष के व्यक्ति के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई कराने की बात कहते सुनाई दे रहा है।
वायरल पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारी ने मौके पर मौजूद पक्षों के साथ जाति के आधार पर अलग-अलग व्यवहार किया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजस्व अधिकारी द्वारा वास्तव में ऐसी टिप्पणी की गई थी और यदि हां, तो किस परिस्थिति में की गई। अब संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अधिकारी का पक्ष सामने आने की अपेक्षा की जा रही है।