शामली: थानाभवन पुलिस ने 2 पशु चोरों को गिरफ्तार किया, बरामद हुए अवैध हथियार, ₹20 हजार नकदी, 2 पशु और पिकअप गाड़ी
Shamli, Shamli | Feb 16, 2026 सोमवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने 6 फरवरी को गांव भैंसानी इस्लामपुर में हुई पशु चोरी की घटना में बघरा मुजफ्फरनगर निवासी फैजान और न्याजूपुरा मुजफ्फरनगर निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 2 पशु, 2 अवैध चाकू, ₹20 हजार की नकदी और घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद गई है।