बाड़ी: विभिन्न आपराधिक मामलों में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Bari, Dholpur | Aug 22, 2026 बाड़ी उपखंड की सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाई में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में अवैध हथियार रखने वाले, अवैध शराब बेचने वाले और न्यायालय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।