तिजारा: वंदे गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, भिवाड़ी पुलिस ने राहगीरों को पिलाया पानी
Tijara, Alwar | May 31, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने रविवार सुबह 11:00 बजे बंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की और जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह अभियान जिला प्रशासन और भिवाड़ी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण करना वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना पानी की बर्बादी रोकना और आमजन को प्रेरित करना है।