चोरमरा में जनजातीय विकास कार्यशाला, इको-टूरिज्म की संभावनाओं का लिया जायजा
जमुई। चोरमरा क्षेत्र में जनजातीय विकास और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ‘Support to Tribal Research Institute Scheme’ के तहत आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और आजीविका से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य उपकेंद्र जैसी सुविधाओं की जरूरत बताई। जिला पदाधिकारी ने चोरमरा के समग्र विकास और जल्द बिजली पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद डीएम ने भट्ठा बाबा के समीप स्थित गर्म जलस्रोत का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित करने और स्थानीय आस्था व प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखते हुए इको-टूरिज्म की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे स्थानीय रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
Jamui, Jamui | Oct 7, 2026