बड़वानी पुलिस हुई और भी हाईटेक! एसपी पद्मविलोचन शुक्ल का नया नवाचार, अब क्यूआर कोड से संधारित होगा थानों का पूरा डाटा 👮♂️🚨📊 क्यूआर
पुलिस के आधुनिकीकरण और सूचना प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बड़वानी एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने जिले के साइबर कर्मचारियों की विशेष बैठक ली। इस नई पहल के तहत अब थानों का जरूरी डाटा क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल किया जाएगा, जिससे संबंधित जानकारी मात्र 1 क्लिक पर आसानी से मिल सकेगी। 🧐📸
बैठक में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम सहित साइबर जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस डिजिटल व्यवस्था के निर्माण में प्रियांशु पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। बैठक में एएसपी धीरज बब्बर और साइबर एक्सपर्ट रितेश खत्री भी मौजूद रहे। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #BarwaniPolice #CyberCrime #DigitalPolice