कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने जिले के नागरिकों के समस्या, मांग, शिकायत के आवेदन को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वीकार करते हुए उनसे बातचीत कर उनकी मांग और समस्याओं को विस्तार से जाना। सीईओ ने इन आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। प्राप्त 55 आवेदनों में वृद्धा पेंशन रुक गया उसे पुनः दिलाने, मधुमक्खी के काटने से मृतक के परिजन को प्राकृतिक आपदा से आर्थिक सहायता प्रकरण स्वीकृत करने, हितग्राही जब महतारी वंदन राशि के संबंध में जानकारी नहीं देने पर बैंकर्स को निर्देशित करने आवेदन मिले।
#GoodGoverance #jandarshan #chhattisgarh #mahasamund
22 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Nov 18, 2026