प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस ने खजोहरी से मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
कोतवाली देहात पुलिस ने सीतला देवी धाम से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों मंगल उर्फ अजय गौतम और सुनील को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया की पुलिस ने नहर पुलिया खजोहरी के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा।