रुड़की के लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में 1 नवंबर को नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। 🍬🌾
मिल प्रबंधन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि दीपावली से पहले 4 नवंबर तक गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, गन्ने का भाव सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के अनुसार देने की बात कही गई। मिल प्रबंधन ने किसानों से अपना गन्ना सीधे चीनी मिल में आपूर्ति करने की अपील भी की।
अब किसानों की निगाहें गन्ना भुगतान और सरकार द्वारा घोषित होने वाले नए गन्ना मूल्य पर टिकी हैं।
📍 लोकेशन: रुड़की, उत्तराखंड
🎤 संवाददाता: नवाब खटाना
📺 The Network News India
#UttamSugarMill #Libberheri #SugarcaneFarmers #गन्नाभुगतान #गन्नामूल्य #RoorkeeNews #UttarakhandNews #किसानसमाचार #SugarcaneSeason #TheNetworkNewsIndia