🚩 गन्ने के रेट को लेकर किसानों के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता उमेश बुबका, दीपेंद्र हुड्डा ने भी वीडियो कॉल के जरिए दिया समर्थन!
यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में हलका रादौर से कांग्रेस नेता उमेश बुबका शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसान संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की और धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।
उमेश बुबका ने किसानों के बीच पहुंचकर गन्ने के उचित रेट की मांग से जुड़े आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
🌾 किसानों की मांग, गन्ने का उचित दाम!
📍 सरस्वती शुगर मिल, यमुनानगर
#UmeshBubka #DeependerHooda #Congress #FarmersProtest #SugarcanePrice Yamunanagar Radaur राष्ट्रीयकदम