हरिद्वार: नशा मुक्ति के लिए शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे, ASP ने प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक
शुक्रवार को रौशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर ASP जितेंद्र चौधरी ने कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक का विद्यार्थियों में नशा प्रवृत्ति रोकने को रणनीति बनाई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हर स्कूल में एंटी ड्रग क्लब का गठन होगा और CMO की अध्यक्षता में स्कूलों में विद्यार्थियों की रैंडम सैंपल लेकर चेकिंग की जाएगी जिससे नशा करने वालों का पता चल सके।